Daily Current Affairs | Today Current Affairs in Hindi | 07 Juy Daily Current Affairs in Hindi7 July 2024

07 July Daily Current Affairs : – आज के इस पोस्ट में 07 जुलाई 2024 के, Daily Current Affairs के महत्वपूर्ण प्रश्न हिंदी में प्रकाशित किया जाता है। जो सरकारी नौकरियों जैसे – PCS, UPSC, RRB, IAS, Banking, Railway, SSC, IBPS, पीओ, क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग, आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे ही Daily Current Affairs पाने के लिए हमारे इस साइट से जुड़े रहें।

Contents hide
3 उत्तर प्रदेश के अन्य प्रमुख अभयारण्य एवं स्थल :-

daily current affairs

07 July Daily Current Affairs

  1. उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में पेट्रोलियम आधारित प्लास्टिक Products के कारण होने वाले पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए बायोप्लास्टिक पार्क बनाने करने का निर्णय लिया है।
    यह पार्क 1000 हेक्टेयर भूमि पर विकसित किया जाने वाला बायोप्लास्टिक पार्क लखीमपुर खीरी जिले के कुंभी गांव में बनाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के अन्य प्रमुख अभयारण्य एवं स्थल :-

  1. चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य
  2. दुधवा राष्ट्रीय उद्यान
  3. राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य
  4. गोविंद वल्लभ पंत सागर झील
  5. काशी विश्वनाथ मंदिर
  6. किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य
  7. कछुआ वन्यजीव अभयारण्य
  8. बखिरा वन्यजीव अभयारण्य
  9. हस्तिनापुर वन्यजीव अभयारण्य

 

2. हाल ही में भारत सरकार ने विक्रम मिस्री को देश का नया विदेश सचिव नियुक्त करने की घोषणा की है।
विक्रम मिस्री भारतीय विदेश सेवा के 1989 बैच के अधिकारी मिसरी इस महत्वपूर्ण राजनयिक भूमिका में विनय मोहन क्वात्रा की जगह लेंगे।

3. अब से केंद्र सरकार ने योजनाकारों, नीति-निर्माताओं, शोधकर्ताओं और आम जनता को वास्तविक समय पर जानकारी उपलब्ध कराने के लिए ई-सांख्यिकी पोर्टल विकसित किया है। जहाँ आप सभी विभागों से जुडी जानकारी आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। e-Statistics पोर्टल को आधिकारिक तौर पर भारत के 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष Dr. Arvind Panagariya द्वारा सांख्यिकी दिवस पर लॉन्च किया गया।

4. चेन्नई में खेले जा रहे इस मैच में भारत की तेजतर्रार महिला सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र मैच के दौरान महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 197 गेंदों पर दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया। इस पारी के दौरान शेफाली वर्मा ने 140 रन सिर्फ छक्के-चौके से बनाए हैं।

5. हाल ही में मध्य रेलवे ने पश्चिमी घाट स्थित इगतपुरी झील (महाराष्ट्र) में सौर संयंत्र स्थापित किया है, इस संयत्र से 10 मेगावाट ऊर्जा उत्पन होगी। यह एक तैरता हुआ सौर संयंत्र है, जो भारतीय रेलवे द्वारा अपनी तरह की पहली पहल है।

6. भारतीय सेना की एक टुकड़ी थाईलैंड के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री के 13वें संस्करण के लिए रवाना हुई।
यह अभ्यास थाईलैंड के टाक प्रांत के फोर्ट वाचिराप्राकन में 1 से 15 जुलाई 2024 तक चलेगा।

      7. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू के जीवन और यात्रा पर आधारित उनके 75वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर तीन पुस्तकों का विमोचन किया।
       प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विमोचित पुस्तकें हैं :-
1. वेंकैया नायडू – सेवा में जीवन
2. सेलिब्रेटिंग भारत – भारत के 13वें उपराष्ट्रपति के रूप में एम. वेंकैया नायडू का मिशन और संदेश
3. महानता – एम.वेंकैया नायडू का जीवन और यात्रा

8. सर कीर स्टारमर को 5 जुलाई 2024 लंदन के बकिंघम पैलेस में सम्राट किंग चार्ल्स तृतीय द्वारा यूनाइटेड किंगडम का नया  प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया है। सर कीर स्टारमर यूनाइटेड किंगडम के 58वें प्रधान मंत्री बने हैं।

9. भारतीय नौसेना ने एसईबीईएक्स 2 उच्च-पिघलने वाले विस्फोटकों (एचएमएक्स) पर आधारित और मानक मानक टीएनटी (ट्राइनाइट्रोटोलुइन) से 2.01 गुना अधिक मारक क्षमता वाले एक नए विस्फोटक को सफलतापूर्वक विकसित और प्रमाणित किया है। इसका उपयोग सैन्य गोले, बम और ग्रेनेड, औद्योगिक उपयोग और पानी के भीतर विस्फोट में किया जाता है। सोलर इंडस्ट्रीज द्वारा विकसित यह उच्च प्रदर्शन वाला विस्फोटक अब दुनिया के सबसे शक्तिशाली गैर-परमाणु विस्फोटकों में से एक है।

10. मुंबई की 26 वर्षीय लेखिका संजना ठाकुर ने दुनिया भर के 7,359 प्रतिभागियों को हराकर 27 जून 2024 को लंदन में कॉमनवेल्थ लघु कहानी पुरस्कार 2024 का खिताब जीता है। लेखिका संजना ठाकुर यह अपनी कहानी “ऐश्वर्या राय” के लिए जीता। उन्हें 5,000 पाउंड का नकद पुरस्कार मिलेगा। इस कहानी का नाम “ऐश्वर्या राय” जिसका नाम पारंपरिक गोद लेने की कहानी को फिर से कल्पित करने और उलटने के लिए प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री से लिया गया है।

11. भारतीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार, भारत का कुल वार्षिक रक्षा उत्पादन बजट 2023-24 में 1,26,887 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।
वित्तीय वर्ष में भारत का रक्षा उपकरणों और उत्पादों का अब तक का सर्वाधिक उत्पादन होगा।

12. भारत सरकार द्वारा आयोजित 3-4 जुलाई, 2024 दो दिवसीय “ग्लोबल इंडिया AI शिखर सम्मेलन” नई दिल्ली के भारत मंडपम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता में वैश्विक भागीदारी (जीपीएआई) मंत्रिस्तरीय परिषद की छठी बैठक भी आयोजित की गई।

13. महाराष्ट्र के पेंच टाइगर रिजर्व, नागपुर ने जंगल की आग का शीघ्र पता लगाने के लिए एक उन्नत Artificial intelligence प्रणाली शुरू की है। इस अत्याधुनिक प्रणाली में High resolution कैमरा लगा है, जिसकी दृश्य सीमा 15 किलोमीटर तक है। देश का सर्वश्रेष्ठ टाइगर रिजर्व होने का गौरव प्रात करने वाले पेंच राष्ट्रीय उद्यान को 1993 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था।

      महाराष्ट्र के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान :-
1. संजय गांधी (बोरीवली) राष्ट्रीय उद्यान
2. ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान
3. नवेगांव राष्ट्रीय उद्यान
4. गुगामल राष्ट्रीय उद्यान
5. चंदोली राष्ट्रीय उद्यान

निष्कर्ष

इस वेबसाइट के माध्यम से 07 July Daily Current Affairsविदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरूस्कार, दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम परिक्षाओं से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य है। तो चलिए 07 July 2024 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स की ओर बढ़ते है।

Leave a Comment